बाल स्कूल हमीरपुर में एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी।(स्रोत: संवाद)
हमीरपुर। जिलेभर में रविवार को एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा करवाई गई। जिले में इसके लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर परीक्षा केंद्र वन में कुल 300 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 177 ने परीक्षा दी और 123 अनुपस्थित रहे। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर परीक्षा केंद्र टू में भी 300 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।
यहां 169 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी व 131 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में 400 अभ्यर्थियों की परीक्षा थी। इनमें से 213 ने परीक्षा दी और 187 अनुपस्थित रहे। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में 241 अभ्यर्थियों में से 146 ने ही परीक्षा दी। 95 अनुपस्थित रहे। राजकीय पॉलीटेक्नीकल महाविद्यालय बड्डू में 180 अभ्यर्थियों की परीक्षा थी। यहां 111 ने परीक्षा दी और 69 अनुपस्थित रहे। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर में 400 अभ्यर्थियों की परीक्षा थी। इनमें से 212 ने परीक्षा दी और 188 अनुपस्थित रहे। गौतम कॉलेज हमीरपुर में 400 अभ्यर्थियों की परीक्षा थी। 223 ने परीक्षा दी और 177 अनुपस्थित रहे। हमीरपुर पब्लिक स्कूल वार्ड नंबर 10 रामनगर में 327 अभ्यर्थियों में से 179 ने परीक्षा दी और 148 अनुपस्थित रहे। कुल 2548 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए कॉल लेटर जारी किए गए थे। इनमें से 1430 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 1118 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। इस बारे में एडीसी जितेंद्र सांजटा ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई और सभी नियमों का सख्ती से पालन किया गया। परीक्षा का आयोजन सुबह और शाम के सत्र में किया गया।