फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विज्ञान संकाय की टॉपर श्रुति को सम्मानित करेगी हरेटा पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत हरेटा के भालू गांव की श्रुति शर्मा ने जमा दो की विज्ञान संकाय की परीक्षा में प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल किया है। श्रुति शर्मा ने 500 में से 492 अंक लिए हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर हरेटा पंचायत श्रुति को पंचायत के कार्यक्रम में सम्मानित करेगी। श्रुति माता-पिता के साथ हमीरपुर में रहकर पढ़ाई कर रही है। श्रुति के पिता राजेश शर्मा और माता सुमन भी अध्यापक हैं और दादा जगदीश चंद्र शर्मा भी अध्यापक थे। दादी कौशल्या देवी और दादा जगदीश चंद्र शर्मा भालू गांव में ही रहते हैं। पंचायत प्रधान तृप्ता देवी व उप प्रधान संजय शर्मा ने बेटी श्रुति व उसके परिवार को बधाई दी है। प्रधान ने कहा कि बेटी को हरेटा पंचायत सम्मानित भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें