जाहू पाठशाला में 43 बच्चों को बांटी साइकिलें
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू में मंगलवार को साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के 43 बच्चों को साइकिलें बांटीं गईं। समारोह में केनरा निजी कंपनी के विजनेस हेड अरुण सरीन मुख्यातिथि रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रमेश ठाकुर ने मुख्यातिथि का भव्य स्वागत किया। अरुण सरीन ने स्कूली बच्चों और अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए कड़ी मेहनत करना बहुत जरूरी है। बिना लक्ष्य से जीवन में कभी भी कामयाबी नहीं मिल सकती। उन्होंने छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में सेवन स्टार पब्लिक स्कूल भोटा की एमडी सीखा सरीन और प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा व स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा। स्कूल प्रशासन की ओर से 43 बच्चों को साइकिल देने के लिए अरुण सरीन और भोरंज के विधायक सुरेश कुमार का आभार जताया गया।