राज्य परियोजना अधिकारी ने स्कूल मुखया को जारी किए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। तीन विधानसभा क्षेत्रों हमीरपुर, देहरा और नालागढ़ में उपचुनाव के चलते यहां स्कूल प्रबंधन समितियों का गठन आचार संहिता के बाद होगा। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना अधिकारी ने स्कूल मुखिया को ये आदेश जारी किए हैं। जिन स्कूलों में स्कूल प्रबंधन समितियों का कार्यकाल तीन वर्ष पूरा हो चुका है, उनमें आचार संहिता समाप्त होने के बाद दोबारा गठन किया जाए। इससे पहले स्कूल प्रबंधन समितियों का गठन 10 जून तक करने को कहा गया था। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज के प्रधानाचार्य एवं खंड परियोजना अधिकारी डॉ. ओंकार सिंह भाटिया ने कहा कि स्कूलों के विकास में स्कूल प्रबंधन समितियों का अहम योगदान होता है। आचार संहिता के बाद समितियों का गठन होगा।