फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हैंडबाल चैंपियन खिलाड़ियों ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

विज्ञापन
37वीं राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली  हिमाचल प्रदेश की महिला हैंडबॉल टीम केंद्रीय मं
विज्ञापन
हमीरपुर। गोवा में आयोजित 37वीं राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली हिमाचल प्रदेश की महिला हैंडबाल टीम ने समीरपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ मुलाकात की। फाइनल में हिमाचल ने हरियाणा को 40/20 के अंतर से हराया। विजयी टीम की सभी बेटियों ने केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से स्नेहिल भेंट की। हिमाचली बेटियों के शानदार प्रदर्शन पर बेहद प्रसन्न अनुराग सिंह ठाकुर ने उनका स्वागत कर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
विज्ञापन


हिमाचल की महिला कबड्डी टीम ने भी 37वें राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। बुधवार को हरियाणा के साथ हुए फाइनल मुकाबले में हिमाचल ने 32-23 से शिकस्त दी। इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि बेटियों ने हिमाचल का नाम पूरे देश में रोशन किया है। हिमाचल में लगातार ऐसे खेलों को चिह्नित करने की जरूरत है। इनमें हमारे खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें