फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सरकारी नौकरी के नाम पर 20 लाख की ठगी का आरोप, बैंक में कार्यरत महिला गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

Mon, 26 Oct 2026 11:34 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)

सार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये लेने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला पर करीब 20 लाख रुपये की ठगी का आरोप है।

विज्ञापन
सरकारी नौकरी के नाम पर धोखा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं और उनके परिजनों से लाखों रुपये ऐंठने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला जिले में एक बैंक में चपरासी के पद पर कार्यरत है। उसके खिलाफ सदर थाना हमीरपुर में वर्ष 2025 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, महिला के खिलाफ रामपुर, हमीरपुर और झंडूता की अदालतों से गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जांच में शामिल किया। महिला पर नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 20 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है।

सरकारी नौकरी दिलाने का दिया भरोसा
मामले में एक युवक ने महिला पर ठगी के आरोप लगाए थे। इसके अलावा अन्य लोगों की शिकायतें भी पुलिस को मिली हैं। आरोपी महिला हमीरपुर जिले के एक क्षेत्र की रहने वाली है। आरोप है कि वह बेरोजगार युवाओं और उनके परिजनों को सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उनसे लाखों रुपये लेती थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला ने हमीरपुर के अलावा पालमपुर और रामपुर क्षेत्र में भी लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। जब नौकरी नहीं मिली और पीड़ितों ने अपने पैसे वापस मांगे तो कथित तौर पर उन्हें टालमटोल का सामना करना पड़ा।

Trending Videos
विज्ञापन

पैसे लौटाने के लिए दिए चेक, खाते में नहीं थी रकम
आरोप है कि रकम वापस करने का दबाव बढ़ने पर महिला पीड़ितों को बैंक के चेक देती थी। हालांकि, खाते में पर्याप्त धनराशि नहीं होने के कारण चेक बाउंस हो जाते थे। इससे पीड़ितों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

पुलिस कर रही मामले की जांच
महिला के खिलाफ दर्ज मामले और अदालतों से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

एएसपी हमीरपुर राजेश कुमार ने बताया कि महिला को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोप है। उसे जांच में शामिल किया गया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें