हमीरपुर के बकारटी में 40 वर्षीय प्रेमलता की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया है। महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में बुधवार रात डंडे से मारपीट किए जाने की बात सामने आई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सदर थाना क्षेत्र के बकारटी में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी दिनेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मृतका प्रेमलता (40) के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले थे।
विज्ञापन
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, बुधवार रात पति दिनेश कुमार ने पत्नी के साथ डंडे से मारपीट की थी। प्रेमलता गुरुवार सुबह घर में मृत मिली थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और जांच शुरू की।
घर के बाहर गिरकर घायल होने की बताई गई थी बात
शुरुआती जानकारी के अनुसार, महिला बुधवार शाम घर से बाहर गई थी। इस दौरान घर के बाहर गिरकर घायल होने की बात परिजनों को बताई गई थी। इसके बाद परिजन उसे घर ले आए और उपचार करवाया, लेकिन अगली सुबह वह मृत मिली। मामले की जांच के दौरान महिला के शरीर पर चोटों के निशान और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस कर रही मामले की जांच
एएसपी हमीरपुर राजेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद महिला के पति को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है। आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।