जिला हमीरपुर के टियाले द घट्ट में पुलिस ने एक निजी होटल में देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। इस होटल में लंबे अरसे से देह व्यापार की शिकायतें मिल रहीं थीं। पढ़ें पूरी खबर...
सदर पुलिस ने भोटा के पास टियाले द घट्ट में एक निजी होटल (ब्रदर होटल) में दबिश देकर देह व्यापार का पर्दाफाश किया। पुलिस ने पंजाब राज्य से संबंधित तीन महिलाओं का रेस्क्यू किया है। सभी महिलाएं पंजाब की रहने वाली हैं। सदर थाना प्रभारी कुलवंत सिंह राणा की अगुवाई में टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। महिलाओं का पुलिस ने मेडिकल करवाया। उसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया। इस होटल में लंबे अरसे से देह व्यापार की शिकायतें मिल रहीं थीं। मामले की पुष्टि एएसपी राजेश उपाध्याय ने की है। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू की गई महिलाओं को वन स्टॉप केंद्र में रखा गया है। मामले में जांच की जा रही है। मामले में होटल के मालिक दोनों भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।