फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर कांग्रेस की देन : पुष्पेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज के जोलसप्पड़ में बन रहे कैंपस में सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के निरीक्षण के बाद सियासत गरमा गई है। एक बार फिर इस मेडिकल कॉलेज को मंजूरी दिलवाने की बहस कांग्रेस और भाजपा में छिड़ गई है।
विज्ञापन

सांसद अनुराग ठाकुर ने वीरवार को मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर निर्माण में हो रही देरी पर चिंता जताते हुए कहा था कि भाजपा सरकार में यह कॉलेज मंजूर किया गया है।
उनके बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि हमीरपुर की जनता भली-भांति जानती है कि यह मेडिकल कॉलेज कांग्रेस सरकार की देन है। इसकी स्वीकृति उस समय केंद्र में यूपीए सरकार के दौरान हुई थी, जब गुलाम नबी आजाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री थे।
विज्ञापन

उस समय तत्कालीन विधायक ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अथक प्रयासों से मार्च 2014 में इस मेडिकल कॉलेज को स्वीकृति मिली और इसका नाम डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज रखा गया। उन्होंने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर की ओर से यह कहा जाना कि मेडिकल कॉलेज का भवन दो साल से तैयार है और इसे शिफ्ट क्यों नहीं किया जा रहा।
यह आधी-अधूरी जानकारी पर आधारित बयान है। यह कोई जंजघर नहीं है जहां दरवाजे खिड़कियां लगते ही बारात अंदर बिठा दी जाए।
मुख्यमंत्री सुक्खू का स्पष्ट निर्देश है कि जब मेडिकल कॉलेज पूरी तरह शुरू हो तो मरीजों को सीटी स्कैन, एमआरआई, लैब टेस्ट, ऑक्सीजन प्लांट और अन्य डायग्नोस्टिक सुविधाओं के लिए न भटकना पड़े। यह परियोजना पर 300 करोड़ नहीं बल्कि 413 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने हमीरपुर को केवल मेडिकल कॉलेज ही नहीं, बल्कि 100 सीटों वाला नर्सिंग कॉलेज, डेंटल कॉलेज और नौ सुपर स्पेशयलिटी सेवाएं भी दी हैं। इसके साथ ही कैंसर संस्थान भी हमीरपुर में बनने जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें