लड्डू गोपाल के वस्त्रों से लेकर, मुरली की हो रही खरीदारी
बच्चों के लिए भी श्रीराधा और श्रीकृष्ण के वस्त्रों की हो रही खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में गांधी चौक से भोटा चौक तक जन्माष्टमी के लिए बाजार सजने शुरू हो गए हैं। जन्माष्टमी का पर्व पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया जाता है। जन्माष्टमी के दिन लोग व्रत रखते हैं और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं और उनके जीवन से जुड़ी गाथाओं को सुनते हैं। इस बार जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी। बाजार मेें लड्डू गोपाल की मूर्तियां और परिधान आएं है। बच्चों के लिए भी श्रीराधा व श्रीकृष्ण के वस्त्र आए हैं व अन्य सामग्री भी आई है।
इस अवसर के लिए लोग भगवान कृष्ण के झूले को सजाने के लिए दुकानों से सजावट का सामान खरीद रहे हैं। दुकानदारों ने छोटे बच्चों के लिए कपड़े, बांसुरी, झूले, पलंग और अन्य सामान सजा दिया है। बाजार में लड्डू गोपाल के वस्त्रों की कीमत 40 रुपये से 300 रुपये तक है। टोपी 30 से 150 तक, झूले 250 से 300 रुपये तक, बांसुरियों की कीमत 100 रुपये से 200 तक है। दुकानदारों का कहना है कि श्रीकृष्ण की वेशभूषा वाले कपड़ों की ज्यादा मांग है। इन वस्त्रों को लोग ज्यादा खरीद रहे है। वहीं, स्कूलों में शनिवार को ही जन्माष्टी का पर्व मनाया गया।