बलदेव सिंह और ज्ञानो देवी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
जिस घर में दिवाली की खुशियां मनाने की तैयारियां चल रही थीं, वहां एक ही दिन में दो मौतों से मातम पसर गया। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बड़सर क्षेत्र के समोह गांव में बेटे की मौत के कुछ ही घंटों बाद मां ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। 63 वर्षीय बेटे बलदेव सिंह की मौत की खबर और उनका शव देखकर 85 वर्षीय मां ज्ञानो देवी की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार टिक्कर राजपूता पंचायत के समोह गांव में शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे बलदेव सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए बड़सर अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बलदेव सिंह जल शक्ति विभाग से सेवानिवृत्त थे। उनकी अचानक मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जब उनका शव घर पहुंचा तो 85 वर्षीय मां ज्ञानो देवी बेटे को इस हालत में देखकर बेसुध हो गईं।