हमीरपुर। बस अड्डा हमीरपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की वोल्वो बस के रूट में बदलाव किया गया है। पूर्व में यह बस ऊना होते हुए दिल्ली जाया करती थी, लेकिन अब यात्रियों की कमी को देखते हुए निगम ने इसे फोरलेन रूट पर संचालित कर दिया है।
ऊना रूट पर यात्रियों की संख्या लगातार कम रहने के कारण बस संचालन घाटे का सौदा बन रहा था। वहीं, फोरलेन मार्ग पर यात्रा समय कम होने के साथ-साथ अधिक यात्री मिलने की संभावना रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमीरपुर–दिल्ली वोल्वो बस को अब फोरलेन से चलाया गया है।
वोल्वो बस अब वाया भगेड़ होकर रवाना होगी, ताकि निगम की आमदनी में बढ़ोतरी हो सके और यात्रियों को भी एचआरटीसी की बेहतर सेवाएं मिल सकें। एचआरटीसी तारा देवी डिपो ने हमीरपुर बस स्टैंड से रात नौ बजे चलने वाली हमीरपुर से दिल्ली वाया ऊना वोल्वो बस का रूट बदल दिया है। निगम की वोल्वो बस अब वाया भगेड़ होकर रूट पर चलेगी, क्योंकि निगम की वोल्वो बस को वाया ऊना पिछले डेढ़ महीने से यात्री ही नहीं मिल रहे थे।
कोट
एचआरटीसी तारादेवी डिपो ने डेढ़ माह पहले हमीरपुर से दिल्ली वाया ऊना शुरू की गई वोल्वो बस का रूट बदल दिया है। निगम की वोल्वो बस अब वाया भगेड़ होकर ही रूट पर आया-जाया करेगी। ऐसे में यात्री निगम की वोल्वो बस में ही ज्यादातर सफर करना सुनिश्चित करें।
-राज कुमार पाठक, मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी हमीरपुर, डिवीजन