फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जूडो प्रतियोगिता में हमीरपुर कॉलेज उपविजेता

Wed, 29 Nov 2023 05:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हमीरपुर कॉलेज में जुडो प्रतियोगिता में उपविजेता खिलाडिय़ों सम्मानित करते कॉलेज प्राचार्य एवं अन्
विज्ञापन
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय हमीरपुर के खिलाड़ियों ने अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया है। खिलाड़ियों के मंगलवार को कॉलेज पहुंचने पर कॉलेज प्रशासन ने स्वागत किया। महाविद्यालय हमीरपुर के शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक डॉ. पवन वर्मा ने कहा कि सोलन कॉलेज में हुई प्रतियोगिता में प्रदेश 150 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें हमीरपुर कॉलेज के महिला और पुरुष वर्ग के जूडो खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर उपविजेता की ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिला वर्ग की ओपन भार वर्ग में आंचल ने स्वर्ण, 78 किलो भार वर्ग में प्रियंका ने रजत और 63 किलो भार वर्ग में शिल्पा ने कांस्य पदक जीता है। पुरुष वर्ग में आयुष ने 100 किलो भार वर्ग में स्वर्ण, वंश ने 90 किलो भारी वर्ग में रजत, वैभव ने 81 किलो भार वर्ग में कांस्य और आशीष ने 73 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीत कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रमोद पटियाल ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और भविष्य में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भी प्रेरणा दी। उन्होंने टीम इंचार्ज डॉ. सतीश सोनी, प्रो. मोनिका सोनी को भी बधाई दी।प्रतियोगिता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें