फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कबड्डी में हमीरपुर ब्लॉक ने बिझड़ी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
टिक्कर स्कूल में अंडर-14 गर्ल्स जिला स्तरीय टूर्नामेंट का आगाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

डिडवीं टिक्कर(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डिडवीं में अंडर-14 गर्ल्स जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने किया। प्रधानाचार्य शैली शर्मा तथा स्टाफ सदस्यों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर और खेल पताका फहराकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि को टोपी पहना कर उनका स्वागत किया। स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान रितु शर्मा का भी प्रधानाचार्य ने स्वागत किया। इस टूर्नामेंट में जिले के छह ब्लॉकों से विभिन्न स्कूलों की 297 बच्चियां भाग ले रही हैं। इस टूर्नामेंट में वॉॅलीवाल, बास्केटबाल, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन आदि खेलों में छात्राएं अपना दमखम दिखाएंगी।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि ने खिलाड़ी बच्चियों को 15000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने विद्यालय में शौचालय की कमी बताई और स्टेज स्थल को बड़ा बनाने के लिए मांग की। मुख्य अतिथि ने मांगों को पूरा करने के लिए धन की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। पहले दिन वॉलीबाल प्रतियोगिता में ब्लॉक नादौन और ब्लॉक हमीरपुर में मैच हुआ। इसमें नादौन विजयी रही। बिझड़ी एवं भोरंज ब्लॉक में बिझड़ी विजेता रहा। खो-खो प्रतियोगिता मेें बिझड़ी और भोरंज ब्लॉक के बीच मैच हुआ। इसमें बिझड़ी विजेता रहा। बैडमिंटन प्रतियोगिता में भोरंज और बिझड़ी ब्लॉक के मुकाबले में भोरंज विजेता रहा। नादौन और हमीरपुर के मुकाबले में नादौन विजेता रहा। कबड्डी में हमीरपुर और बिझड़ी ब्लॉक का मुकाबला हुआ। इसमें हमीरपुर ब्लॉक विजेता रहा। टौणीदेवी और सुजानपुर ब्लॉक के बीच मुकाबले में सुजानपुर विजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें