फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वाया नादौन चलेगी हमीरपुर-अमृतसर वोल्वो

Sat, 13 May 2017 07:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
वाल्वो बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निगम प्रबंधन ने हमीरपुर से अमृतसर वाया भोटा वोल्वो बस रूट को वाया नादौन कर दिया है। अब वोल्वो की बस वाया नादौन होकर अमृतसर पहुंचेगी। वाया भोटा और ऊना रूट पर सवारी कम होने से वोल्वो बस रूट को बदलकर वाया नादौन किया गया है।
विज्ञापन


हमीरपुर से अमृतसर रूट पर वोल्वो बस को कुछ माह पहले ही शुरू किया गया है। वोल्वो बस इस रूट पर वाया भोटा और ऊना हाकर दौड़ रही थी, लेकिन वोल्वो बस रूट वाया भोटा होने से कम सवारी सफर कर रही थी।

अब बस को वाया नादौन, अंब होकर चलाने के आदेश दिए हैं। इसके निगम प्रबंधन ने वोल्वो बस को वाया भोटा के बजाय वाया नादौन होकर रूट पर दौड़ाना शुरू कर दिया है। अगर वाया नादौन रूट में भी वोल्वो बस में सवारी कम रहती है तो निगम प्रबंधन वोल्वो बस रूट को बंद ही कर देगा।
विज्ञापन


इसके बाद हमीरपुर से चंडीगढ़ रूट पर बस को दौड़ाया जाएगा। परिवहन मंत्री जीएस बाली का कहना है कि हमीरपुर-अमृतसर बस को वाया नादौन होकर शुरू किया है। अगर बस में सवारी कम रहती है तो वोल्वो बस का रूट बदलकर हमीरपुर-चंडीगढ़ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें