जेबीटी टेट परीक्षा देने के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते अभ्यथी। संवाद
- फोटो : udhampur news
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को जेबीटी और टीजीटी (संस्कृत) टेट का आयोजन किया गया। गर्ल्ज स्कूल हमीरपुर में 238 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई। सुबह के सत्र में सुबह 10:00 से 12:30 तक तक जेबीटी टेट आयोजित की गई। परीक्षा के लिए 230 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। करीब 208 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है। 22 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे है। वहीं, शाम के सत्र में 2:00 से 4:30 तक टीजीटी संस्कृत टेट का आयोजन किया गया। इस विषय में 30 अभ्यर्थियों को बुलाया था। सभी ने अध्यापक पात्रता परीक्षा में भाग लिया। संवाद