फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कदे साडी गली भुलके भी आया करो...पर झूम उठे दर्शक

विज्ञापन
राज्यस्तरीय हमीर उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मौजूद दर्शक।
विज्ञापन
हमीरपुर। राज्यस्तरीय हमीरपुर उत्सव की दूसरी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या पर पंजाबी पार्श्व गायक दिलबाग सिंह ने तनु वेड्स मनु फिल्म का सुपरहिट गीत-कदे साडी गली भुलके भी आया करो...पर पंडाल में बैठे दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जबकि, हास्य कलाकार राजीव मल्होत्रा ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन

हिमाचली कलाकारों में बैजनाथ से धीरज शर्मा, संजीव दीक्षित, शिमला से मनसा पंडित और ठियोग से किशन वर्मा ने भी जबरदस्त प्रस्तुति देकर लोगों का खूब मनोरंजन किया।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शनिवार को हमीरपुर में राज्यस्तरीय हमीर उत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की। राज्यपाल ने उत्सव के दौरान विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार व्यंजन का स्वाद भी लिया। राज्यपाल ने कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए। उत्सव के दौरान मेला कमेटी की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में हमीरपुर खंड को 25 हजार रुपये नकद और एक ट्रॉफी, टौणी देवी खंड को द्वितीय पुरस्कार तथा भोरंज खंड को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्होंने वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए प्रथम पुरस्कार के रूप में भोरंज खंड को 25 हजार रुपये और एक ट्रॉफी, हमीरपुर खंड को द्वितीय पुरस्कार तथा टौणी देवी खंड को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त हरीकेश मीणा ने राज्यपाल को हिमाचली टोपी, शॉल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक कमलेश कुमारी, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के समन्वयक नवीन शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर भी अवसर पर उपस्थित रहे।

हमीर उत्सव में प्रदर्शनी पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय स्वयं सहायता समूह की ओर से बनाई मिठाई मह?- फोटो : Hamirpur-HP

राज्यस्तरीय हमीर उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या के दौरान प्रस्तुति देतीं युवतियां।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें