बैजनाथ में शोभायात्रा का स्वागत करते लोग। -स्रोत : जागरूक पाठक
बैजनाथ (कांगड़ा)। श्री गुरु रविदास महासभा इकाई बैजनाथ के तत्वावधान में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। दो दिनों तक चली यह यात्रा बैजनाथ और धार चढ़ियार क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होकर गुजरी, जहां स्थानीय संगत ने इसका जोरदार स्वागत किया। महासभा के मीडिया प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर रविदास महिला शक्ति की सदस्यों ने भजन-कीर्तन कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। क्षेत्र के लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर गुरु महाराज की पालकी का अभिनंदन किया। महासभा इकाई बैजनाथ के अध्यक्ष सूबेदार मिलाप चंद और महासचिव संजय भाटिया ने शोभा यात्रा के सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। इस धार्मिक आयोजन ने क्षेत्र में आपसी भाईचारे और श्रद्धा का संदेश दिया। इस मौके पर महासभा के अनेक पदाधिकारी और भारी संख्या में संगत मौजूद रही। संवाद