फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मंड क्षेत्र में पेयजल संकट, बरसात में टूटी पाइपलाइन अब भी नहीं हुई ठीक

Thu, 29 Jan 2026 08:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के मंड क्षेत्र की मंड सनोर पंचायत के वार्ड-5 और मंड घंडरा के वार्ड-6 के ग्रामीण कई महीनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। बरसात के दौरान ब्यास नदी में आई बाढ़ से जल शक्ति विभाग की पाइप लाइन टूट गई थी, जिसे आज तक दुरुस्त नहीं किया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुभाष कुमार, होशियार सिंह और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल आपूर्ति ठप होने से उन्हें करीब दो किलोमीटर दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। पानी की कमी के कारण सुबह के समय स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों और नौकरी पेशा लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दैनिक कार्यों में होने वाली देरी के चलते लोगों का धैर्य अब जवाब दे रहा है।
ग्राम पंचायत मंड सनोर के उपप्रधान जसविंद्र चंदेल ने आरोप लगाया कि विभाग को समस्या से बार-बार अवगत करवाने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दूसरी ओर, जल शक्ति विभाग इंदौरा के सहायक अभियंता अनिल ठाकुर ने बताया कि पाइप लाइन की मरम्मत के लिए एस्टीमेट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बजट मिलते ही पाइप लाइन को जोड़कर समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें