फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शिवपुरी धाम समताना में कल रहेगी गुरु पूर्णिमा की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के बाहर से भी उमड़ेंगे श्रद्धालु, करेंगे गुरु की पूजा
विज्ञापन

भजन-कीर्तन और सत्संग की धारा में डुबकी लगाएंगे भक्त

संवाद न्यूज एजेंसी

बिझडी/भोटा (हमीरपुर)। शिवपुरी धाम समताना में रविवार को गुरु पूर्णिमा की धूम रहेगी। धाम प्रबंधन की ओर से गुरु पूर्णिमा पर भव्य महोत्सव के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सुबह से दोपहर तक विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन व सत्संग के कार्यक्रम होंगे। हिमाचल और प्रदेश के बाहर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवपुरी धाम पहुंचकर आध्यात्मिक गुरु शेखर सुमन का आशीर्वाद लेंगे। शिवपुरी धाम के आचार्य आशीष शर्मा के अनुसार गुरु पूर्णिमा महोत्सव के विशेष कार्यक्रम सुबह साढ़े सात बजे से शुरू हो जाएंगे। साढ़े नौ बजे तक धाम के आध्यात्मिक गुरु शेखर सुमन का पूजन कर करेंगे और उन्हें पंचामृत से स्नान कराएंगे। साढ़े आठ से 11 बजे तक भजन-कीर्तन व सत्संग का कार्यक्रम होगा। एक बजे दीप प्रज्वलन किया जाएगा। इसके बाद साढ़े बारह बजे तक आध्यात्मिक गुरु शेखर सुमन श्रद्धालुओं पर प्रवचनों की बारिश कर उन्हें सदमार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे। दोपहर में भंडारे में प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव के विशेष आयोजन का सिलसिला विराम लेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें