फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन अस्पताल में मरीजों की बढ़ रही भीड़, स्वास्थ्य सुविधाओं में नहीं हुआ इजाफा

Sat, 31 Oct 2026 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मदन लाल, निवासी चौडू
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नागरिक अस्पताल में रोजाना 400 से 500 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। यहां पर्याप्त जगह और सुविधाओं का अभाव लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता के बावजूद सीमित स्थान से स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बना हुआ है।
विज्ञापन

अस्पताल में आठ ओपीडी संचालित हो रही हैं। मरीजों की संख्या के मुकाबले ओपीडी कक्ष और बैठने की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल में भारी भीड़ है। कई मरीजों को बैठने की जगह नहीं मिली, वे खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
प्रथम तल पर एक्सरे सुविधा के पास एक कमरे में मात्र छह बिस्तर हैं। तीसरे तल पर भी केवल नौ बिस्तर हैं। आपातकालीन सेवाओं और एक्सरे सुविधा एक ही फ्लोर पर होने से मरीजों की आवाजाही प्रभावित होती है।
विज्ञापन

दोपहर 12:30 बजे गायनी ओपीडी के बाहर भी मरीज बैठे और खड़े हैं। अस्पताल में टोकन डिस्प्ले बोर्ड भी नहीं है। अस्पताल परिसर में पार्किंग की क्षमता करीब 20 से 25 वाहनों की है।
सीमित स्थान के बावजूद वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े किए जा रहे हैं। इससे अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों और तीमारदारों को वाहन खड़ा करने में दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।
डॉक्टरों की ड्यूटी से भी प्रभावित होती हैं ओपीडी सेवाएं
अस्पताल में 14 विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ तीन एमबीबीएस डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं। हालांकि, किसी डॉक्टर के अवकाश पर होने, मेडिकल लीव लेने या रात को आपातकालीन ड्यूटी देने के बाद अगले दिन नियमित ओपीडी सेवाएं प्रभावित होती हैं। ऐसे में संबंधित चिकित्सक से परामर्श की उम्मीद लेकर पहुंचने वाले मरीजों को इंतजार करना पड़ता है या फिर दूसरी व्यवस्था तलाशनी पड़ती है।

-
छाती में संक्रमण है। कुछ दिनों से अस्पताल में उपचार ले रहा हूं। ठीक होकर जल्द घर जाऊंगा। -बिहारी लाल, निवासी नौहंगी
गेस्टिक की समस्या थी। नादौन अस्पताल में कुछ दिन से उपचार ले रहा हूं। पार्किंग की काफी समस्या रहती है। -मदन लाल, निवासी चौडू

कोट
अस्पताल के लिए नए भवन के निर्माण की प्रक्रिया जारी है। नए भवन के बाद स्पेस की समस्या दूर करने में मदद मिलेगी। यहां पर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं। -डॉ. सतीश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हमीरपुर

मदन लाल, निवासी चौडू

मदन लाल, निवासी चौडू

मदन लाल, निवासी चौडू

मदन लाल, निवासी चौडू

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें