फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सरकारी स्कूलों को 4.50 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी

Fri, 02 Oct 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जिले के सरकारी स्कूलों को विकास और लंबित कार्यों के लिए 4.50 करोड़ रुपये की वार्षिक स्कूल ग्रांट जारी की गई है। जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर की ओर से छह शिक्षा खंडों के स्कूलों को बजट का आवंटन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

राशि मिलने के बाद स्कूलों में विभिन्न विकास कार्यों की प्रक्रिया शुरू होगी। ग्रांट से खेल मैदान और कक्षा कक्षों का निर्माण, चहारदीवारी, स्मार्ट क्लासरूम, प्रोजेक्टर, एलईडी, शौचालय और स्कूल भवनों की मरम्मत सहित अन्य कार्य करवाए जाएंगे।
रसोईघर, स्कूल कार्यक्रमों, बिजली बिल, स्टेशनरी और छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए खेल सामग्री पर भी राशि खर्च की जाएगी। स्कूलों को ग्रांट निर्धारित मानकों के अनुसार खर्च करनी होगी। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर स्कूलों को बजट आवंटित किया है।
विज्ञापन

इसके लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दर्ज विद्यार्थियों की संख्या को आधार बनाया गया है।
कोट
जिलेभर के स्कूलों को 4.50 करोड़ रुपये की वार्षिक स्कूल ग्रांट जारी कर दी गई है। इससे स्कूलों में विकासात्मक कार्यों को गति मिलेगी। -अनिल कौशल, प्रधानाचार्य, जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान, गौना करौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें