फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कबड्डी में सिल्वर मेडल जीतने पर रिशिता चंदेल का गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

Mon, 03 Feb 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
अंबोटा गांव में कबड्डी खिलाड़ी के घर पहुंचने पर स्वागत करते पंचायत प्रतिनिधि। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बिझड़ी सलौणी (हमीरपुर)। जिले की बिझड़ी पंचायत के अंबोटा गांव की बेटी रिशिता चंदेल ने उत्तराखंड में जूनियर राष्ट्रीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।
विज्ञापन

जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लेने के बाद जब वह अपने घर लौटीं तो गांववासियों ने उनका ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से स्वागत किया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा और लोग ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते नजर आए। इस मौके पर पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे। रिशिता पहले भी कई राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी है। वह कई बार हिमाचल प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। रिशिता चंदेल के पिता डॉ. राजकुमार और उनके परिवार के लिए यह बेहद गर्व का क्षण था।
रिशिता ने कहा कि यह जीत सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि मेरे माता-पिता, कोच और पूरे हिमाचल की जीत है। उन्होंने कहा कि भविष्य में और कड़ी मेहनत की जाएगी और स्वर्ण पदक जीतने का सपना पूरा करूंगी। उनका लक्ष्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें