फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की लागत से कैफे बनाया, शातिर उड़ा ले गए कीमती सामान

विज्ञापन
उखली में बना पर्यटन निगम का कैफे। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने हमीरपुर और बिलासपुर जिले की सीमा पर स्थित उखली कस्बे में लाखों की लागत से कैफे का निर्माण तो करवाया लेकिन, इसे चलाने से हाथ पीछे खींच लिए। कुछ समय के बाद पर्यटन निगम ने एक कारोबारी को इस कैफे को लीज पर आवंटित कर दिया लेकिन, कारोबारी ने इसे लीज पर लेने के बाद भी नहीं चलाया।
विज्ञापन

सालों से खंडहर बने इस बेशकीमती भवन से शातिर खिड़की-दरवाजे, शौचालय की टोंटियां, पंखे, बिजली के स्विच समेत अन्य महंगा सामान उड़ा ले गए हैं। पर्यटन विभाग निगम ने वर्ष 2011 में लाखों रुपये खर्च कर उखली कस्बे में कैफे के लिए आलीशान भवन का निर्माण करवाया। इसकी छत पर करीब दस हजार लीटर क्षमता का पानी का टैंक और करीब दस लाख रुपये की लागत से बिजली ट्रांसफार्मर भी स्थापित किया था। लेकिन, न तो पर्यटन विकास निगम ने यहां पर इसे चलाया और न ही किसी अन्य कारोबारी को आवंटित कर पा रहा है। यहां तक इस भवन की देखरेख के लिए कोई चौकीदार तक नियुक्त नहीं किया गया। जिसके चलते वर्तमान में इस कैफे भवन में लगे खिड़की-दरवाजे, टाइलों समेत कीमती सामान चोरी हो चुका है। जिससे प्रदेश सरकार को लाखों रुपये की चपत लगी है।
बाक्स:
इसलिए बनाया था पर्यटन विकास निगम ने कैफे
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने शिमला-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग के तहत हमीरपुर के उखली में कैफे का निर्माण किया था। इसके पीछे कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों के नेताओं ने तर्क दिया था कि उखली हमीरपुर और बिलासपुर जिले की सीमा पर एक प्रवेशद्वार है। शिमला से धर्मशाला रवाना होते समय मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए उखली में कई नेता फूलों के हार लेकर पहुंचते हैं। नेताओं और उनके कार्यकर्ताओं का तर्क था कि उखली में कोई होटल व ढाबा न होने के चलते कई बार बारिश व धूप के मौसम में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, एनएच पर पर्यटन निगम का कैफे खुलने से सरकार को आय भी हो जाएगी।
विज्ञापन

बयान-
उखली में पर्यटन निगम के कैफे को एक कारोबारी को लीज पर दिया गया था। लेकिन, उसने कुछ समय बाद यहां कारोबार बंद कर दिया। संबंधित लीज होल्डर को कैफे खाली करने का नोटिस भी दिया गया था। आज ही फाइल हमारे पास पहुंची है। अब शीघ्र इसे नए सिरे से किसी इच्छुक पर्यटन कारोबारी को आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन

-पूनम भारद्वाज, महाप्रबंधक, हिप्र पर्यटन विकास निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें