फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड गठित करे सरकार : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण संघ हमीरपुर की बैठक रविवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह हमीरपुर में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान नरेश शर्मा ने की। इसमें हिमाचल प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल कालिया विशेष रूप से उपस्थित हुए। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति एवं एक मत में प्रस्ताव पारित किए और इन प्रस्तावों की मांगों को सरकार से शीघ्र अति शीघ्र पूरा करने की मांग की गई।
विज्ञापन


संघ ने प्रस्ताव पास कर निम्नलिखित मांगों का ज्ञापन सरकार को प्रेषित किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड का गठन शीघ्र करने और बोर्ड में कुछ सदस्य आश्रित परिवारों से भी लिए जाने की मांग की गई। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले के दाड़ी में बनने वाले शहीदी स्मारक का निर्माण शीघ्र करवाया जाए। स्वतंत्रता सेनानियों का रिकॉर्ड राजस्व विभाग में दर्ज किया जाए। वहीं, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को हिमाचल प्रदेश में मिलने वाले आरक्षण को एक पीढ़ी आगे बढ़ाया जाए। स्वतंत्रता सेनानियों के कोटे के खाली पट्टा और नौकरियों में बैकलॉग को शीघ्र अति शीघ्र भरा जाए। इस अवसर पर महासचिव मान चंद राणा, प्रदेश सचिव अशोक कंवर, वरिष्ठ उप प्रधान गोपाल शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष हरीश नंदा, राय सिंह ठाकुर, कैप्टन ज्योति प्रकाश, शिवराज पटियाल, अनुप्रिया, नीलम ठाकुर, सुमन ठाकुर, विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें