फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन संशोधन के लंबित मामलों को शीघ्र निपटाए सरकार : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ नादौन खंड इकाई की मासिक बैठक खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा की अध्यक्षता में कांगू में हुई। इसमें भाग लेने वालों में जिला प्रधान केसी गौतम, जिला महासचिव शंभू राम जसवाल, खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा, सलाहकार अवनीश कुमारी, अमर नाथ शर्मा आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन


बैठक में पेंशनरों को हेल्प ऐज इंडिया संस्था के सौजन्य से प्रतिनिधि रणजीत ठाकुर के माध्यम ऑनलाइन डिजिटल जालसाजी के प्रति विभिन्न सुरक्षात्मक जानकारियां देकर पेंशनरों को जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम नौ अक्तूबर को जिले की मासिक बैठक में पेंशनर भवन हमीरपुर में भी रखा गया है।
बैठक में पेंशनरों की विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। इनमें मुख्यत: पेंशन संशोधन के लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा, बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान, संशोधन पर लीव-एनकैशमेंट के बारे में आदेश जारी करना, चिकित्सा भत्ते में बढ़ोतरी, महंगाई भत्ते की किस्तें जारी करना आदि के बारे में गंभीरता से मंथन किया गया। सरकार से इन्हें शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया गया। जिला प्रधान केसी गौतम की ओर से प्रदेश व जिले में चल रही गतिविधियों की जानकारी दी गई। जिन पेंशनरों ने जीवित प्रमाण पत्र कोषागार कार्यालय में नहीं दिए हैं, वह 20 अक्तूबर से पहले अवश्य कोषागार कार्यालय को प्रस्तुत कर दें, क्योंकि अब कभी भी सरकार पेंशन बंद करने के बारे में आदेश जारी कर सकती है। बैठक में महासचिव शंभू राम जसवाल की ओर से पेंशनरों को विभिन्न विषयों पर जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें