फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट मांगने से पहले पेंशनरों को संशोधित वेतनमान एरियर का भुगतान करे सरकार : कपिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। हिमाचल बिजली बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की हमीरपुर इकाई की बैठक मंगलवार को नादौन में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान केके कपिल ने की। केके कपिल ने कहा कि प्रदेश सरकार वोट मांगने से पहले पेंशनरों को संशोधित वेतनमान का एरियर, पेंशन का एरियर, लीव एनकैशमेंट और ग्रेच्युटी का भुगतान करने के बारे में अपनी स्थिति स्पष्ट करे। उन्होंने कहा कि बार-बार माग पर भी प्रदेश सरकार और बिजली बोर्ड प्रबंधक बहरे बने हैं। आठ वर्ष बीत जाने पर भी उनके संशोधित वेतनमान का भुगतान नहीं किया गया है। प्रदेश सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के प्रति दायित्व निभाने में पूरी तरह असमर्थ है। बैठक में जिला कार्यकारिणी हमीरपुर, बड़सर और नादौन इकाइयों के पदाधिकारियों सहित जिलाभर के दर्जनों पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें