फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भाजपा नादौन के नए कार्यालय का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। संसदीय उपचुनाव के मद्देनजर मंडल भाजपा नादौन के नए कार्यालय का शुभारंभ प्रथम नवरात्र और नववर्ष के आगमन पर पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने किया। इंद्रपाल चौक के निकट खुले इस कार्यालय में कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सहित देशभर में कांग्रेस अपने ही कुनबे को नहीं संभाल पा रही है। उन्होंने कहा कि नादौन क्षेत्र में भाजपा की पूर्व सरकार की ओर से आरंभ किए गए या उस समय स्वीकृत योजनाओं को ही आगे बढ़ाया जा रहा है। नादौन क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की जनहित योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाएंगे तथा प्रदेश में चल रही मित्रों की सरकार की नाकामियां जन-जन तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना योगी सहित समस्त पदाधिकारी व युवा मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें