हमीरपुर। राजकीय टीजीटी कला संघ ने प्रदेश सरकार से लंबित महंगाई भत्ते की अदायगी तुरंत करने की मांग की है। इस संबंध में संघ ने मुख्य सचिव केके पंत को ज्ञापन भेजा है। संघ के प्रदेश महासचिव विजय हीर ने कहा कि प्रदेश के साढ़े तीन लाख कर्मचारी और पेंशनर इसका लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश में नई पेंशन योजना के तहत कार्यरत कर्मचारियों को 60 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है और पुरानी पेंशन योजना में कार्यरत कर्मचारियों को महज 45 फीसदी डीए मिलने से उनके मौलिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में लंबित डीए और एरियर अदायगी मामले में एक जून को हुई सुनवाई में भी राज्य सरकार कोई जवाब दायर नहीं कर पाई और चार सप्ताह का अतिरिक्त समय इसके लिए दिया है।