नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य बबीता कुमारी व समर्थक पूर्व मुख्यमंत्री से भेंट करते हुए। स्रोत : जा
अवाहदेवी (हमीरपुर)। पंजोत से नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य बबीता कुमारी ने बुधवार को अपने समर्थकों के साथ समीरपुर स्थित आवास पर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बबीता कुमारी ने चुनाव में मिली सफलता के लिए क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मतदाताओं ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करेंगी। धूमल ने बबीता कुमारी को जीत की शुभकामनाएं दीं और कहा कि लोगों के कल्याण के लिए सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।