फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पर प्रदर्शित होंगी सरकारी योजनाएं

Mon, 12 May 2025 05:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीओ ऑफिस हमीरपुर परिसर में दस लाख रुपये से लगेगा डिस्पले बोर्ड
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। बीडीओ कार्यालय हमीरपुर परिसर में डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाएगा। डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाने के लिए करीब दस लाख रुपये का बजट खर्च होगा। बोर्ड पर सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। सरकार की ओर से लोगों के कल्याण के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। योजनाओं की जानकारी के अभाव में कई लोग योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। वहीं कुछ लोगों को इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालयों का चक्कर काटने पड़ते हैं, लेकिन अब इन योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसी कड़ी में बीडीओ कार्यालय हमीरपुर में भी डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाएगा। पंचायत समिति हमीरपुर उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि बीडीओ कार्यालय परिसर में जल्द ही डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाएगा। बोर्ड में सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को डिस्प्ले किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुविधा के आरंभ होने से लोगों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें