फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दोसड़का में सरकारी बस का टायर पंक्चर, यात्री परेशान

Sun, 18 Jan 2026 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम की खराब व्यवस्था का सामना आए दिन यात्रियों को करना पड़ता है। शनिवार को भी हमीरपुर डिपो की बस का टायर दोसड़का में पंक्चर हो गया। इस कारण बस आगे नहीं बढ़ सकी और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बस सुबह 6:30 बजे धरोल से हमीरपुर के लिए चौरी, पटलांदर, सुजानपुर, जंगलबैरी होते हुए हमीरपुर पहुंचती है। बस के हमीरपुर पहुंचने का समय 12:00 बजे है। अभी बस दोसड़का ही पहुंची थी कि इसका टायर पंक्चर हो गया। घटना मुख्य सड़क पर हुई, जिससे बस को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। टायर पंक्चर होने के बाद बस काफी देर तक सड़क में खड़ी रही।

सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। इस कारण लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। यात्रियों ने परिवहन निगम से मांग की है कि बसों की नियमित जांच की जाए। वहीं, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि बस का टायर पंक्चर हुआ था। यात्रियों को अन्य बस की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें