ग्राम पंचायत मोरसू सुल्तानी के चुआण गांव में घ्ाटना।
- फोटो : file photo
ग्राम पंचायत मोरसू सुल्तानी के चुआण गांव के राजेश कुमार (35) की मनाली में हार्ट अटैक से मौत हो गई। जैसे ही सुबह करीब छह बजे राजेश की मौत की खबर उसकी माता को मिली, वह वह सदमा सहन नहीं कर सकी। सुबह करीब छह बजे मोबाइल फोन पर जैसे ही बेटे की मौत की खबर मिली, राजेश की मां केसरी देवी (55) ने भी उसी समय दम तोड़ दिया।
मां का कोमल हृदय बेटे की मौत का सदमा सहन नहीं कर सका और उसकी हार्ट अटैक से मौके पर ही मौत हो गई। घटना से भोटा क्षेत्र में मातम का माहौल है। राजेश मनाली में कारपेंटर का काम करता था। राजेश की एक बेटी डेढ़ साल और दूसरी बेटी पांच साल की है।
वह अपनी पत्नी और बेटियों के साथ मनाली में ही रहता था। राजेश के पिता की करीब चार साल पहले ही मौत हो चुकी है। इकलौता आमदनी का सहारा छिनने से राजेश की पत्नी वीना पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पंचायत प्रधान राजेश कुमार का कहना है कि यह परिवार बहुत ही निर्धन है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से परिवार को मदद देने का आग्रह किया है।
विधायक एवं सीपीएस इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि उन्हें युवक और उसकी मां की मौत की सूचना मिली है। प्रशासन से जरूरतमंद परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता दी जाएगी।