फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: फुटपाथ पर सजा दिया सामान, चलने को नहीं छोड़ी जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के बाजार में बढ़ रहा अतिक्रमण
विज्ञापन

ग्राहकों और चालकों को हो रही भारी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के बाजार में बढ़ते अतिक्रमण के कारण सड़कें सिकुड़ गई हैं। वहीं, सड़कों, फुटपाथ और नालियों पर सजाए गए सामान के कारण राहगीरों सहित वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। बाजार में हो रहे अतिक्रमण से शहर की सुंदरता को भी ग्रहण लग रहा है। त्योहारी सीजन के चलते लोग काफी संख्या में बाजार में खरीदारी करने के लिए जुट रहे हैं लेकिन दुकानदारों ने मुख्य बाजार गांधी चौक से लेकर भोटा चौक तक और बस स्टैंड से अस्पताल चौक सहित अन्य सड़कों के किनारे सामान फुटपाथ और नालियों पर सजा रखा है। इससे सड़क पर पैदल चलने में लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


जिले का मुख्य बाजार होने के कारण यहांं दिनभर वाहनों और लोगों की आवाजाही लगी रहती है। त्योहारी सीजन में सड़क के बीच रेहड़ियां सजाई गई हैं। ऐसे में अतिक्रमण के कारण सड़कों पर सामान होने के कारण जहां दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, वहीं वाहनों को पास लेने में भी समस्या होती है। वहीं मुख्य बाजार में सड़क के बीचोबीच मालवाहक वाहनों को खड़ा करके सामान लोड और अनलोड किया जा रहा है। इससे अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। इस संदर्भ में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर का कहना है कि समस्या ध्यान मेंं है। शीघ्र अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी जिससे समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें