फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों की सूची पर 13 तक दें आपत्तियां : उपायुक्त

Fri, 08 Aug 2025 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों 36-भोरंज, 37-सुजानपुर, 38-हमीरपुर, 39-बड़सर और 40-नादौन के मतदान केंद्रों की सूची का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि इन सूचियों की प्रतियां जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, संबंधित एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के कार्यालयों में आम जनता के लिए निरीक्षण के लिए 13 अगस्त तक उपलब्ध रहेंगी।
मतदान केंद्रों की सूची को लेकर अगर कोई व्यक्ति अपनी आपत्ति, सुझाव या प्रस्तावना दर्ज करवाना चाहता है, तो वह इन्हें 13 अगस्त तक जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय या संबंधित एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है। इस तिथि के बाद कोई भी आपत्ति, सुझाव या प्रस्तावना स्वीकार नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें