फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को दें गैरकानूनी कार्यों की जानकारी, नाम रखेंगे गोपनीय : सूरम

विज्ञापन
भोरंज आईटीआई में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के दौरान एसएचओ, संस्थान के टीचर और प्रशिक्षु। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। समाज में हो रहे गैर कानूनी कार्यों की जानकारी पुलिस को देकर अपराध को खत्म करने में सभी लोग अपनी सकारात्मक भूमिका अदा करें। सूचना देने वाले का नाम पुलिस गोपनीय रखती है। यह बात पुलिस थाना भोरंज के प्रभारी सूरम सिंह ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोरंज में वीरवार को आयोजित अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता-100 मिलियंस स्माइल कार्यक्रम में कही। सूरम सिंह ने कहा कि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लें।
विज्ञापन

इससे विद्यार्थी शारीरिक और मानसिक रूप से तो सुदृढ़ होंगे ही, साथ ही नशे से भी दूर रहेंगे। नशे से दूर रहकर विद्यार्थी अपने लक्ष्य का निर्धारण कर उसे पूरा करने के लिए मेहनत करें। उन्होंने साइबर क्राइम की जानकारी देते हुए कहा कि फोन पर किसी भी प्रकार का ओटीपी किसी के साथ साझा न करें। अपने आसपास, स्कूल या गांव में यदि कोई नशा करता है या नशे का कारोबार करता हो तो बिना डरे इसकी सूचना पुलिस को जरूर दें। यातायात नियमों का पालन करें और अन्य को भी इसका पालन करने के प्रति जागरूक करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करें तथा वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं। मोबाइल व इंटरनेट का प्रयोग केवल पढ़ाई व अच्छी बातें सीखने के लिए ही करें। जुर्म करना ही नहीं, जुर्म सहना भी अपराध है।
लड़कियों को घरेलू हिंसा के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। घरेलू हिंसा में केवल महिलाएं ही पीड़ित नहीं है। उन्होंने कहा कि कई मामले सामने आए हैं, जिसमें पता चला है कि पुरुष भी इससे पीड़ित हैं। समाज में नई पीढ़ी नशे की तरफ जा रही है, इसे रोकने के लिए महिलाएं अहम भूमिका निभा सकती हैं। इस मौके पर भोरंज आईटीआई की समूह अनुदेशिका अर्चना, अध्यापक संजीव कुमार, विशाल शर्मा, नरेश कुमार, मनेश्वर सिंह, सीमा देवी, सरोज लखनपाल और सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर पुलिस का सहारा लें
हमें कभी भी कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए, जरूरत पड़ने पर पुलिस का सहारा लें। पुलिस लोगों की सहायता के लिए है। इसलिए पुलिस से डरने की बजाय खुलकर अपनी बात रखें, ताकि समस्या का समाधान हो।
-मुस्कान, आईटीआई प्रशिक्षु
यातायात नियमों का करें पालन
वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करें। हादसों से बचने के लिए यातायात नियम ही एकमात्र उपाय है। इसलिए इनका उल्लंघन न करें।
-मधु बाला, आईटीआई प्रशिक्षु
गोपनीय जानकारी न करें साझा
वर्तमान में आए दिन बैंक खाते से अचानक पैसे निकलने के मामले सामने आ रहे हैं। साइबर क्राइम बहुत बढ़ गया है। हमें किसी भी व्यक्ति को फोन पर गोपनीय जानकारी या ओटीपी शेयर नहीं करना चाहिए।
-नेहा, आईटीआई प्रशिक्षु
अत्याचार का डटकर विरोध करें
महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले सामने आते हैं। ऐसे में महिलाओं को अपने साथ होने वाले अत्याचार को नहीं सहना चाहिए। उत्पीड़न का डटकर विरोध करें और पुलिस में शिकायत कर समस्या का समाधान पा सकते हैं।
-बंदना, आईटीआई प्रशिक्षु
पढ़ाई के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लें
विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे तनाव से बचने में मदद मिलती है। साथ ही खेलों में भाग लेने से इंसान बीमारियों से भी दूर रहता है।
कानून का गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए
लड़कियों को घरेलू हिंसा के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। घरेलू हिंसा में केवल महिलाएं ही पीड़ित नहीं, कई मामलों में पुरुष भी पीड़ित होते हैं। किसी भी कानून का गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
-पूजा, आईटीआई प्रशिक्षु
अमर उजाला फाउंडेशन अपराजिता और पुलिस की पाठशाला समेत अन्य बेहतरीन कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसके लिए फाउंडेशन के सदस्य बधाई के पात्र हैं। वहीं, भोरंज पुलिस थाने के प्रभारी ने प्रशिक्षुओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी है। सभी प्रशिक्षु कार्यक्रम में मिली जानकारी का अपने जीवन में सदुपयोग करें।
विज्ञापन

-अर्चना, समूह अनुदेशिका, आईटीआई भोरंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें