राजकीय महाविद्यालय धनेटा में सिलाई, कढ़ाई, बुनाई और फैशन डिजाइनिंग कोर्स के समापन अवसर पर मौजूद
- फोटो : mathura
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में दो सप्ताह का सिलाई, कढ़ाई, बुनाई और फैशन डिजाइनिंग कोर्स समाप्त हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुमन शर्मा, प्रशिक्षक राजकीय औद्योगिक संस्थान रैल स्थित नादौन तथा विशेष सम्मानित अतिथि के रूप में डॉ. ज्ञानचंद राणा, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय धनेटा ने शिरकत की। कार्यक्रम प्रभारी प्रो. नीलम कुमारी ने प्रशिक्षण कौशल कार्यक्रम की पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक दी। इस कोर्स में महाविद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया और सिलाई, कढ़ाई, बुनाई और फैशन डिजाइनिंग के विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। कोर्स के समापन समारोह में प्राचार्य डॉ ज्ञानचंद राणा ने कहा कि इस तरह के कोर्स छात्रों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने में मददगार साबित होते हैं। प्रशिक्षक सुमन शर्मा ने विद्यार्थियों को सिलाई, कढ़ाई, बुनाई और फैशन डिजाइनिंग के विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। संवाद