फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रॉड कॉल से सचेत रहें छात्राएं : शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहनवीं की छात्राओं ने हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा भोरंज का एक्सपोजर भ्रमण किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी भोरंज के सौजन्य से वृत्त पर्यवेक्षक धमरोल अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में छात्राओं ने बैंक में जाकर विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक पल्लवी शर्मा ने छात्राओं को मोबाइल के माध्यम से आने वाली फ्रॉड कॉल से सचेत रहने के लिए जागरूक किया। खातों से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ओटीपी नंबर मांग कर फ्रॉड किया जाता है। उप शाखा प्रबंधक नरेंद्र सिंह ने छात्राओं को बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से स्वरोजगार के लिए विभिन्न प्रकार के ऋण दिए जाते हैं। इस मौके पर मुख्य कैशियर सुनील कुमार व अन्य मौजूद रहे। इसके बाद छात्राएं एक्सपोजर भ्रमण के तहत पुलिस थाना भोरंज, बीडीओ ऑफिस में पहुंचीं। छात्राओं ने थाने में कानून से संबंधित कई जानकारियां हासिल कीं। पुलिस थाना भोरंज के एसएचओ निर्मल सिंह ने कहा कि अपराधों, वित्तीय फ्रॉड, नशे से बचाव सहित अन्य विभिन्न विषयों पर जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें