बगवाड़ा स्कूल में वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देती छात्राएं। स्रोत: संस्थान
अवाहदेवी(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगवाड़ा में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में एसडीएम भोरंज शशिपाल शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए।
उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। समारोह में विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, देश भक्ति गीत सारे जहां से अच्छा, ऐ मेरे वतन के लोगो, चिट्टा तेरा चोला काला डोरा, रंग दे बसंती, नुक्कड़ नाटक, पहाड़ी गाने व नाटी आदि प्रस्तुत किए।
स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. प्रकाश चंद ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्षभर स्कूल में आयोजित गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह में विनोद रांगडा, राजेश कत्तना, एसएमसी की प्रधान संतोष कुमारी, सेवानिवृत प्रधानाचार्य प्यार चंद ठाकुर, अश्वनी गथानिया, तिलक राज, लक्ष्मण सिंह ठाकुर, बलराज जसवाल, राकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।