फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन पतन में ब्यास में कूदी लड़की, युवक ने बचाई जान

Tue, 30 Jul 2024 07:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नादौन शहर के पतन पर ब्यास नदी के किनारे खड़ी लड़की ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। घटना रविवार की है और उस वक्त लड़क के साथ एक युवक भी खड़ा था। युवक से सतर्कता दिखाते हुए तुरंत नदी में कूदकर लकड़ी को सुरक्षित बाहर निकल लिया। इस दौरान वहां मौजूद कुछ प्रवासी युवकों ने भी उसकी मदद की।
विज्ञापन




बताया जा रहा है रविवार को पतन पर नदी किनारे स्थित हनुमान की प्रतिमा के निकट लड़का-लड़की काफी देर से आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान लड़की ने अचानक पानी में छलांग लगा दी। यदि युवक ने तुरंत छलांग लगाकर उसे बचाया न होता तो हादसा बड़ा हो सकता था। बाहर निकलते ही युवक ने लड़की को खूब डांट लगाई और दो-तीन थप्पड़ भी जड़ दिए।



इसके बाद दोनों ही गीले कपड़ों में वहां से निकल गए। घटना की शहर भर में चर्चा है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र के कई संस्थानों में अध्ययन करने वाले युवक-युवतियां बंक मार कर पतन चौक से नदी किनारे और संपर्क मार्ग पर झुंडों में बैठ रहते हैं। पुलिस को इस क्षेत्र में गश्त बढ़ानी चाहिए, ताकि इस तरह की कोई घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, पुलिस थाना नादौन के प्रभारी बाबू राम ने कहा कि घटना के संबंध में किसी ने भी कोई लिखित शिकायत पुलिस के पास दर्ज नहीं करवाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें