फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से उलझना पड़ेगा महंगा, हर व्यक्ति की हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों से निपटने के लिए पुलिस कर्मचारी खास कैमरे में रिकॉर्डिंग कर रहे हैं। इससे पहले पुलिस को ऐसे बिगडै़ल वाहन चालकों व अन्य व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने में काफी मुश्किल होती थी। कई रसूखदार पुलिस कर्मियों से उलझ जाते हैं, लेकिन अब हर व्यक्ति की हरकत पुलिस जवान के कंधे पर लगे कैमरे में कैद होगी। जाहू पुलिस कोरोना महामारी में कर्फ्यू का पालन न करने वालों पर शिकंजा कस रही है। जाहू पुलिस के कर्मचारी गश्त के समय हर व्यक्ति पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

जाहू में सुबह आठ बजे से लेकर 11 बजे तक तीन जिलों हमीरपुर, मंडी और बिलासपुर के लोग प्रतिदिन उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीदने के लिए पहुंचते हैं। जिससे पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। पुलिस तीनों जिलों से आने वाले वाहनों पर भी नजर रखे हुई है। कई बार वाहन चालक या अन्य लोग पुलिस के साथ किसी बात को लेकर बहस करना शुरू कर देते हैं। इसके लिए चालान काटने वाले पुलिस कर्मचारी के कंधे के पास स्पेशल कैमरा लगाया गया है।
बिना मास्क का चालान या फिर कोई अन्य चालान हो, उसमें पुलिस कर्मचारी की आवाज, संबंधित व्यक्ति की आवाज और फोटो रिकॉर्ड हो जाता है। रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में ला रही है। जाहू पुलिस चौकी प्रभारी राजीव लखनपाल ने कहा कि जाहू में तीन जिलों के लोग जरूरी सामान की वस्तुएं खरीदने के लिए आ रहे हैं। पुलिस कर्मचारी से वाहन चालक या अन्य कोई व्यक्ति बहस करता है तो कैमरे में उसकी हरकत को कैद कर लिया जाता है, ताकि उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें