फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगवाएं टीका : डीसी

Tue, 26 May 2026 10:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एचपीवी टीकाकरण के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन सोमवार को हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर हमीरपुर में किया। इस दौरान डीसी गंधर्वा राठौड़ और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर के बचाव के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर के बचाव के लिए बहुत ही उपयोगी है। यह लाइलाज बीमारी कैंसर से बचाता है और भविष्य में यह टीका राष्ट्रीय टीकाकरण की सूची में शामिल हो जाएगा। यह अभियान 31 मई को समाप्त होने जा रहा है। इस दौरान जो लड़कियां टीकाकरण से छूट जाएंगी, उनको कभी भी यह टीका भविष्य में नहीं लगेगा।
भविष्य में लाइलाज सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारी से बचने के लिए इस टीकाकरण को अतिशीघ्र लगवाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजय अत्री ने भी टीकाकरण 14 से 15 वर्ष के आयु वर्ग की सभी लड़कियों से टीका लगाने के लिए कहा। इस मौके पर सीएचओ निशा राणा और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता दडूही सुशीला उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें