संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर(हमीरपुर)। लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल मैहरे में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़सर थाना प्रभारी गुरुबक्श सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की, जबकि स्कूल की प्रबंध निदेशक डिंपल कपिल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रही।
थाना प्रभारी गुरुबक्श सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी इन्कार करने की आदत डालें और अच्छी संगत करें। गुरुबक्श सिंह ने विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियम, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया और नशे दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि समाज में लापरवाही की वजह से अपराध में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
उन्होंने विद्यार्थियों को मोटर व्हीकल एक्ट के बारे में बताते हुए यातायात नियमों का पालन करने के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु से पहले बिना लाइसेंस और नशा कर वाहन चलाना कानूनी अपराध है। उन्होंने बच्चों से अपने पड़ोस में लोगों को ड्रिंक एंड ड्राइव के बारे में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे की चपेट में है।
चिट्टा मतलब मौत का कारण है। इसके लिए खुद को जागरूक करके ही बचाव किया जा सकता है। गलत संगत में बच्चे भी आरोपी साबित हो रहे हैं, इसलिए सोच समझकर संगत करें।
सोशल मीडिया से दूर रहें। अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करें। साइबर क्राइम अनवांटेड लिंक पर क्लिक करने से बढ़ रहे हैं और इसमें सबसे बड़ी लापरवाही खुद की है। ऐसे में ठगी से बचने के लिए सतर्कता बरतें।
लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल मैहरे में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में थाना प्रभारी गुरूबक्श स