फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मापन और ज्यामिति को रोचक गतिविधियों से पढ़ाने का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डाइट गौना करौर हमीरपुर में नवनियुक्त जेबीटी की 15 दिवसीय कार्यशाला के सातवें दिन रविवार का शुभारंभ प्रार्थना एवं पुनरावृत्ति के साथ किया गया। प्रथम और दूसरे सत्र में कक्षा चार के लिए हिंदी एवं अंग्रेजी विषय में सुनने और बोलने के कौशल, पठन कौशल, लेखन कौशल, शब्दावली विकास, प्रवाह और समझ, शिक्षण, कविता शिक्षण, लोक कथाओं और कहानियों और सृजनात्मक लेखन के बारे में विस्तार से बताया गया। तीसरे सत्र में कक्षा चार के लिए प्रशिक्षुओं को गणित विषय में भिन्नों, मुद्रा, स्मार्ट चार्ट तथा मापन व ज्यामिति को रोचक गतिविधियों से सिखाया गया। चौथे व अंतिम सत्र में स्कूल स्तर पर अभिलेख का रखरखाव, छुट्टी व आचरण नियमावली, पाठशाला सलाह और निरीक्षण पर विस्तृत चर्चा की। जिला परियोजना अधिकारी मदन लाल बन्याल ने शिक्षकों को स्कूलों में विद्यार्थियों को गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाने के बारे में प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर जिला शिक्षक प्रशिक्षण प्रभारी भवानी सिंह ,सरोज कुमारी, एवं रजनीश कुमार, राकेश कुमार, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन से मीना शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें