फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज के शौचालयों में नहीं हो पाई पानी की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालयों में पानी न होने से मुख्य गेट के पास फैली गंदगी
विज्ञापन


बदबू के कारण यहां पर खड़ा होना भी हुआ मुश्किल, मरीज परेशान

ओटी कमरों में भी नहीं आ रहा है पानी, चिकित्सकों को झेलनी पड़ रही दिक्कत

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में विभिन्न ओपीडी के साथ बनाए शौचालयों में पानी की कमी की समस्या का हल नहीं हो पाया है। इन शौचालयों में गंदगी का आलम है। मुख्य गेट के पास बने शौचालय के कारण तो यहां पर खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है। बाहर पर्ची काउंटर है और अंदर सामने बिलिंग काउंटर, फार्मेसी काउंटर व विभिन्न ओपीडी हैं। लेकिन, यहां पर इतनी बदबू है कि कोई व्यक्ति खड़ा तक नहीं हो सकता है। चिकित्सक कई टेस्ट पेशाब जाने के बाद लेते हैं। लेकिन, यहां पर पानी ही नहीं होता है। वहीं, कई ओटी कमरों में भी पानी नहीं आ रहा है। इससे चिकित्सकों को माइनर ओटी करने में भी परेशानी आ रही है। पानी की आवश्यकता तो वहां भी होती है लेकिन शौचालयों की हालत तो बदतर है। गर्भवती महिलाएं भी इसी शौचालय में जाती हैं। ऐसे में इतनी गंदगी में इंफेक्शन आदि फैलने का खतरा बना रहता है। मरीजों दिनेश, राजेश, कमला, रानी, दिव्या, अद्विति, कंचन आदि ने कहा कि शौचालयों में इतनी गंदगी होती है कि यहां पर मुंह बंद करके जाना पड़ता है और इतने गंदे शौचालयों में बैठने से बीमारी का भी खतरा बना रहता है। चारों ओर बदबू का आलम है। अंदर पानी न होने के कारण समस्या होती है। कभी पानी होता है तो कभी नहीं होता है। ऐसे में इस समस्या का स्थायी हल करना चाहिए। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि अगर समस्या है तो उसका हल कर दिया जाएगा। ऐसे तो पानी रोजाना आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें