फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्ग की 20 के करीब कविताएं विश्व स्तरीय अवार्ड के लिए चयनित

विज्ञापन
तहसील नादौन के लहड़ा गांव के त्रिलोकनाथ गर्ग। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
गलोड़ (नादौन)। तहसील नादौन के लहड़ा गांव के त्रिलोकनाथ गर्ग ने अपनी कविताओं के दम पर गांव को विश्व स्तर तक पहचान दिलाई है। गर्ग की 20 के करीब कविताएं विश्व स्तरीय अवार्ड के लिए चयनित हुई हैं। त्रिलोकनाथ गर्ग लहड़ा गांव से संबंध रखते हैं और लोक निर्माण विभाग से वरिष्ठ सिविल इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। त्रिलोकनाथ गर्ग वर्ष 1975-76 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलोड़ के मेधावी छात्र रह चुके हैं और गलोड़ क्षेत्र की प्रमुख समाजसेवी संगठनों से जुड़ी और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनीता गर्ग के पति हैं। त्रिलोकनाथ गर्ग की 20 के करीब कविताएं विश्व स्तरीय अवार्ड के लिए चयनित हो गई हैं।
विज्ञापन

उनकी एक कविता ब्रेव वर्ल्ड मैगजीन में विश्व के सुप्रसिद्ध कवियों की कविताओं के साथ बहुत पहले प्रकाशित हो चुकी है और इसके लिए गर्ग को विश्व स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। त्रिलोकनाथ गर्ग ने कहा कि पहले उन्हें सरकारी नौकरी की वजह से समय नहीं मिल पाता था। अब सेवानिवृत्ति के बाद समय काफी है और कविताओं में उनकी रुचि बचपन से थी। कविताएं हमारे अंदर नए-नए रक्त का संचार करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें