फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: यूजीसी रोलबैक के नारों से गूंजा गांधी चौक, दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मिला समर्थन

Wed, 14 Oct 2026 02:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना का हमीरपुर गांधी चौक पर हार पहनाकर स्वागत करत
विज्ञापन
हमीरपुर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के प्रस्तावित नियमों को वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की सवर्ण न्याय यात्रा मंगलवार को हमीरपुर पहुंची। जिले में प्रवेश से लेकर विभिन्न पड़ावों तक राजपूत और सामान्य वर्ग के लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना का स्वागत किया।
विज्ञापन

शाम को गांधी चौक पर आयोजित जनसभा में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी चर्चा का विषय रही। मकराना ने इसे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मिला समर्थन बताया।
मकराना ने कहा कि यूजीसी का गठन शिक्षा में सुधार के लिए किया गया था, लेकिन प्रस्तावित नियमों से सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के साथ अन्याय होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि पिछले आठ-नौ महीने से इस मुद्दे पर आंदोलन चल रहा है और तीन महीने से पैदल यात्रा निकाली जा रही है।
विज्ञापन

हिमाचल में करीब 600 किलोमीटर की यात्रा प्रस्तावित है, जिसमें लगभग 350 किलोमीटर का सफर तय कर यात्रा हमीरपुर पहुंची है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में समानता के नाम पर सामान्य वर्ग के बच्चों के साथ भेदभाव होने की आशंका है।
केंद्र सरकार को इस मामले में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने भाजपा नेताओं और विपक्षी दलों की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। मकराना के अनुसार, गरीब सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को अधिक फीस चुकानी पड़ती है और अब यह समाज अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रहा है।
मकराना ने स्पष्ट किया कि यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार के खिलाफ जनजागरण करना है, न कि हिमाचल सरकार से टकराव। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार की ओर से कोई चुनौती पेश की गई तो समाज पीछे नहीं हटेगा।
उन्होंने बताया कि 22 अक्तूबर को शिमला में संविधान हाथ में लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा, ताकि आंदोलन का संदेश देशभर में पहुंचे। इस मौके पर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे।

भाजपा-कांग्रेस के नेताओं ने गांधी चौक पर किया स्वागत
सामान्य वर्ग संयुक्त मोर्चा के जिला प्रधान राकेश कुमार, भाजपा नेता विजय पाल सोहारू, व्यापार मंडल हमीरपुर के अध्यक्ष सुमित ठाकुर और राजपूत कल्याण सभा के अध्यक्ष जोगिंद्र ठाकुर सहित भाजपा और कांग्रेस से जुड़े कई नेता और कार्यकर्ता जनसभा में पहुंचे। उन्होंने महिपाल सिंह मकराना का स्वागत किया।


ब्यास पुल पर सवर्ण न्याय यात्रा का स्वागत, एकजुटता का आह्वान
नादौन (हमीरपुर)। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में सवर्ण न्याय यात्रा ने ब्यास पुल से जिला हमीरपुर में प्रवेश किया। यहां सामान्य वर्ग मंच, राजपूत महासभा और राजपूत कल्याण सभा नादौन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सामान्य वर्ग मंच के जिला प्रधान राकेश ठाकुर, राजपूत महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दलीप सिंह ढटवालिया, राजपूत कल्याण सभा नादौन के मुख्य सलाहकार अजमेल वर्मा और महामंत्री शमशेर सिंह के नेतृत्व में लोगों ने मकराना का स्वागत किया। इस दौरान यूजीसी के प्रस्तावित नियमों, एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम और आरक्षण व्यवस्था के विरोध में चल रहे आंदोलन को एकजुट होकर समर्थन देने की बात कही गई। इंदरपाल चौक पर महान क्रांतिकारी पंडित इंद्रपाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। संवाद

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना का हमीरपुर गांधी चौक पर हार पहनाकर स्वागत करत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें