फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दर्जन गांवों में रातभर ब्लैकआउट

Sat, 13 Aug 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बिझड़ी
विज्ञापन
ब्‍लैक आउट। - फोटो : demo pics
विज्ञापन
उपमंडल के 33 केवी मैहरे कोटला बिजली लाइन पर चीड़ का पेड़ गिरने से कोटला सब डिविजन के तहत करीब एक दर्जन पंचायतों में बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को पूरी रात अंधेरे में बीतानी पड़ी।
विज्ञापन


हालांकि समस्या बिजली बोर्ड अधिकारियों को बताई गई लेकिन शनिवार दोपहर बाद भी बिजली बहाल नहीं हो पाई। सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार, अभिनव, रितेश कुमार का कहना है कि ढटवाल क्षेत्र की एक दर्जन के करीब पंचायतों में करीब शुक्रवार शाम 5 बजे बत्ती गुल हो गई।

समस्या बोर्ड अधिकारियों को बताई गई लेकिन उन्होंने सुबह तक सप्लाई सुचारु होने की बात कही। सुबह 5:00 बजे से ही बिजली कर्मचारी लाइनों को दुरुस्त करने में जुट गए लेकिन दोपहर बाद तक बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते महारल, जमली, समैला, सठवीं, धंगोटा, सकरोह, बड़ाग्रां, धबीरी, कलवाल, रैली जजरी पंचायतों में बिजली आपूर्ति ठप है।

अधिशाषी अभियंता सुरेश पटियाल का कहना है कि गारली के समीप चीड़ का पेड़ गिरने से समस्या हुई है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें