फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य सम्मान के साथ रवि को अंतिम विदाई

Fri, 15 Apr 2016 07:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
उपमंडल नादौन के भूंपल गांव के यूएन मिशन पर लेबनान में तैनात सैनिक की नौ अप्रैल को मृत्यु के बाद शुक्रवार को शव नादौन पहुंचा। राष्ट्रीय सम्मान के साथ सैनिक का अंतिम संस्कार किया गया। सैकड़ों नम आंखों ने 33 वर्षीय रवि को विदाई दी।
विज्ञापन


शव को लेकर सूबेदार भागदेव राठौर, अनिल कुमार, अजय, पवन, मंजीत, अमन आए थे। उन्होंने बताया कि ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से रवि की अचानक मौत हो गई थी। कैप्टन दीपक पांडे की देखरेख में जालंधर से आई 19 सिख रेजिमेंट की टुकड़ी ने पूरे राष्ट्रीय सम्मान सहित रवि कुमार को अंतिम सलामी दी।

रवि के पिता प्रीतम चंद ने बताया कि वह दो बहनों का इकलौता भाई था। 27 वर्षीय पत्नी मंजू के अलावा चार वर्ष का बेटा वह पीछे छोड़ गया है। विधायक विजय अग्निहोत्री, जिप वाइस चेयरमैन चंदू लाल चौधरी, लेख राज शर्मा, धर्मचंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें