फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों का सम्मान कर अपने उत्तरदायित्व का करें निर्वहन : भाटिया

विज्ञापन
बनाल पंचायत में आयोजित बुर्जुग सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में शनिवार को विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य ओंकार सिंह भाटिया ने की। उन्होंने कहा कि यह दिवस महत्वपूर्ण ही नहीं बल्कि गरिमापूर्ण भी है। यह दिवस मानवतावादी और दायित्ववादी विचारधारा का पोषक भी है। यह दिवस हमें हमारे उत्तरदायित्व के साथ-साथ माता-पिता, दादा दादी एवं संपूर्ण बुजुर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी करता है। यह दिवस विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इसका मकसद वृद्ध व्यक्तियों की सुरक्षा और उनके कल्याण को प्राथमिकता देना है। उन्होंने कहा कि हमें भविष्य के लिए एक ऐसा वातावरण तैयार करना चाहिए ताकि आने वाली पीढि़यां बुजुर्गों की ओर से हमारे समाज के लिए किए गए कार्यों का बोध रखें कि हमारा उत्थान और उन्नति बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही संभव है। हमें इस संदर्भ में भी जागरूक रहने की जरूरत है कि हमारे आस पड़ोस में कोई बुजुर्गों के साथ शारीरिक दुर्व्यवहार तो नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें